Aaj Ka Mausam: 24 सितंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, मौसम विभाग ने देश के विभिन्न राज्यों में अगले 2 से 4 दिन तक मौसमी गतिविधियां होने के संकेत दिए हैं। खासकर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान कई स्थानों पर वज्रपात का अलर्ट घोषित है। कमोबेश ऐसी ही बारिश महाराष्ट्र, गुजरात, केरल, कर्नाटक, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में दर्ज की जाएगी।
उत्तर भारत में मानसून की विदाई और अगले दिनों का हाल
उत्तर भारत से मानसून वापसी के लिए बेताब है। लेकिन विदाई लेते मानसून से अभी भी उम्मीद बाकी है। आईएमडी का मानना है कि जाते-जाते माससूनी बादल कुछ राज्यों में बरस सकते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 से 27 सितंबर तक उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कुछेक हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश के संकेत हैं। इस दौरान कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है।
दिल्ली-एनसीआर का मौसम
दिल्ली-एनसीआर से बादलों की छुट्टी हो गई है और सूरज अपनी चमक बिखेर रहा है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, रात में तापमान सामान्य रह रहा है, जिससे थोड़ी राहत है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने अगले 3 दिन तक आसमान साफ रहने का अनुमान जताया।
उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम की स्थिति
उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रभाव से पिछले कई दिनों से हल्की से मध्यम मौसमी गतिविधियां जारी हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह बिहार में सितंबर के आखिरी सप्ताह तक तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। पटना, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर और आसपास के जिलों में अच्छी खासी बारिश होने के अनुमान हैं।
राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का मौसम
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद भी कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी अगले तीन दिन तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में रात्रि के समय ठंडक का एहसास बढ़ सकता है।
झारखंड और कोलकाता में बारिश की स्थिति
झारखंड में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिणी व मध्य हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव के कारण मूसलाधार बारिश और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
मौसम विभाग की चेतावनी और सुरक्षित रहने की सलाह
मौसम विभाग ने लोगों से सलाह दी है कि वे खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। तेज हवाओं, आंधी-तूफान और भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है।
Disclaimer: यह जानकारी मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमानों पर आधारित है। मौसम की स्थिति तेजी से बदल सकती है। कृपया हमेशा स्थानीय मौसम अपडेट और चेतावनियों पर ध्यान दें।
Aaj Ka Mausam: 22 सितंबर 2025 का मौसम मानसून का असर धीरे-धीरे कम, कुछ राज्यों में बारिश की चेतावनी
Aaj Ka Rashifal: 20 सितंबर 2025 का राशिफल आज का भाग्य और ग्रहों की चाल












