Flipkart Big Billion Days: त्योहारी सीज़न में हर कोई ऑनलाइन शॉपिंग पर भारी डिस्काउंट पाने का इंतजार करता है। इस बार भी ग्राहकों ने Flipkart Big Billion Days 2025 का बेसब्री से इंतजार किया, खासकर iPhone 16 की जबरदस्त डील ने लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित किया। कंपनी ने इस फोन को सिर्फ ₹52,999 की कीमत पर उपलब्ध कराने का दावा किया था, लेकिन जब लोगों ने ऑर्डर किया तो उनके सपनों पर पानी फिर गया।
ऑर्डर कैंसिल होने से निराश हुए ग्राहक
हज़ारों ग्राहकों ने समय रहते ऑर्डर किया और पेमेंट भी पूरा किया, लेकिन बाद में उन्हें यह जानकर झटका लगा कि उनका ऑर्डर या तो कैंसिल कर दिया गया या फिर “प्रोसेसिंग” में ही अटका रह गया। Flipkart की तरफ से “पेमेंट फेलियर” और “स्टॉक खत्म” जैसी वजहें बताई गईं, लेकिन ग्राहकों का कहना है कि उन्होंने समय पर पेमेंट किया था और पैसा भी कट चुका है।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
इस घटना के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर #FlipkartScam और #BigBillionDayScam जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे। गुस्साए यूज़र्स ने अपने कैंसिल ऑर्डर और पेमेंट की स्क्रीनशॉट शेयर कर Flipkart पर धोखा देने का आरोप लगाया। कई लोगों ने तो यहां तक कहा कि Flipkart जानबूझकर iPhone जैसी डील का इस्तेमाल सिर्फ ट्रैफिक खींचने के लिए करता है और बाद में ऑर्डर कैंसिल कर देता है।
एक यूज़र ने लिखा – “Big Billion Day = Big Fraud! ऑर्डर मेरे लोकेशन पर पहुंचकर कैंसिल हो गया। यह साफ धोखा है।”
दूसरे ने कहा – “ऑर्डर कन्फर्मेशन मिलने के बाद Flipkart ने iPhone 16 कैंसिल कर दिया और अब कह रहा है दोबारा ज्यादा कीमत पर ऑर्डर करो। यह ग्राहकों के साथ नाइंसाफी है।”
सिर्फ iPhone ही नहीं, अन्य स्मार्टफोन्स पर भी शिकायतें
iPhone 16 ही नहीं, बल्कि अन्य स्मार्टफोन ब्रांड्स के लिए भी ग्राहकों ने यही शिकायतें दर्ज कराई हैं। उनका कहना है कि Flipkart ने ऐसे ऑफर्स को प्रमोट किया जिनको पूरा करने की उसकी क्षमता ही नहीं थी।
त्योहारों की खुशियां बनी परेशानी
ग्राहक जहां त्योहारों से पहले नए फोन की डिलीवरी का सपना देख रहे थे, वहीं Flipkart की इस हरकत से उनकी खुशियों पर पानी फिर गया। बार-बार ऑर्डर कैंसिल और रिफंड में देरी से लोगों का भरोसा भी डगमगाने लगा है।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और ग्राहकों के सोशल मीडिया पोस्ट्स पर आधारित है। हमारा उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है, किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त विवाद में हम शामिल नहीं हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय हमेशा भरोसेमंद स्रोतों और ऑफर्स को ध्यान से जांचें।
New City in UP: नई उड़ान की ओर आगरा: YEIDA बना रहा है 14,480 हेक्टेयर में नया शहर
Big Billion Day: iPhone 16और फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2025 एक ग्राहक की निराशाजनक कहानी












