Weather India Astrology Automobile Bihar Entertainment Events Technology Job Updates

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana :झुंझुनूं से किसानों पर नोटों की बारिश, 3200 करोड़ सीधे खातों में

On: August 11, 2025 7:51 PM
Follow Us:
Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana :राजस्थान की ऐतिहासिक धरती झुंझुनूं आज किसानों की मुस्कान से खिल उठी, जब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत देशभर के 30 लाख से अधिक किसानों के खातों में करीब 3200 करोड़ रुपये की क्लेम राशि सीधे ट्रांसफर की गई। इस मौके पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद मौजूद रहकर किसानों के साथ इस खुशियां बांटी।

पगड़ी का मान और किसान का सम्मान

शिवराज सिंह चौहान ने मंच से किसानों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “पगड़ी का मान, किसान का सम्मान और झुंझुनूं की शान कभी नहीं जाने देंगे।” उन्होंने इसे किसानों के परिश्रम का उत्सव बताया और भरोसा दिलाया कि कृषि क्षेत्र को दुनिया में नंबर वन बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। चौहान ने यह भी बताया कि जनवरी से अब तक किसानों के खातों में 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंचाई जा चुकी है।

उम्मीदों और खुशियों का संगम

समारोह में शेखावाटी और आसपास के जिलों से हजारों किसान जुटे थे। माहौल में एक ओर खुशियों की गूंज थी तो दूसरी ओर उम्मीदों का जश्न। चौहान ने कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने राहत के नाम पर किसानों के साथ मजाक किया, लेकिन अब राहत की राशि में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

सिंधु जल समझौते पर बड़ा बयान

कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह ने सिंधु जल समझौते पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते, सिंधु का पानी राजस्थान की धरती पर आएगा और पाकिस्तान को एक बूंद भी नहीं मिलेगा। उन्होंने इसे राजस्थान के मेहनती किसानों के लिए ऐतिहासिक बदलाव बताया।

किसान ही देश की रीढ़

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को देश और प्रदेश की रीढ़ बताते हुए कहा कि यदि किसान उत्कृष्ट होगा, तो देश और प्रदेश भी उत्कृष्ट होगा। उन्होंने झुंझुनूं की वीर और प्रगतिशील परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि न केवल वीर जवानों और शहीदों की है, बल्कि शिक्षा और सामाजिक चेतना की मिसाल भी है।Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana

किसानों के सहयोग में कोई कमी नहीं

इस अवसर पर राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने भी किसानों को संबोधित किया और आश्वासन दिया कि राज्य और केंद्र सरकार उनके सहयोग में कभी कमी नहीं आने देगी।

आज का दिन किसानों के लिए सिर्फ रकम मिलने का दिन नहीं था, बल्कि यह उनके संघर्ष, मेहनत और धैर्य की जीत का प्रतीक भी था।

डिस्क्लेमर: यह लेख उपलब्ध जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें दिए गए बयान और विचार संबंधित नेताओं के अपने हैं, जिनसे लेखक या प्रकाशक की सहमति आवश्यक नहीं है।

PM Awas Yojna: 2025 जारी हुई बेनेफिशियरी लिस्ट, अब हर गरीब का घर का सपना होगा पूरा!

Free Silai Machine :Yojana 2025 हर महिला बनेगी अपने सपनों की दर्ज़ी!

Ladki Bahin Yojana 2025: क्या आपका नाम लिस्ट से हट गया है? जानिए असली वजह और उठाएं ये ज़रूरी कदम!

rishant verma
Rishant Verma

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now